अमल कुमार – बवाना विधानसभा के शाहबाद में आयोजित हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मान एवं जनसंवाद समारोह
- By
- Amal Kumar
- February-20-2022
राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनावों को अब कुछ ही समय शेष है, ऐसे में जनता दल यूनाइटेड ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जनता की समस्याओं पर आवाज उठाते हुए जदयू की मजबूती के लिए प्रयासों की गति भी तेज कर दी है। इसी क्रम में जदयू के द्वारा शाहबाद दौलतपुर एक्सटेंशन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौलतपुर एक्सटेंशन में बीते रविवार आयोजित हुए इस अहम कार्यक्रम में जदयू प्रदेशाध्यक्ष दयानंद राय और प्रदेश महासचिव अमल कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत जहां प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए खड़े होने का आवाह्न किया तो वहीं प्रदेश महासचिव अमल कुमार ने कहा कि हमें आने वाले निगम चुनावों के लिए माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता को लोगों तक पहुंचाना होगा और राजधानी में बड़ी संख्या में निवास कर रही पूर्वांचली जनता तक पहुंच बनानी होगी। इसके साथ ही अमल कुमार ने कोरोना काल में नीतीश कुमार जी के द्वारा पूर्वांचली समाज के लिए किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील सभी कार्यकर्ताओं से की।
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
