अमल कुमार - जदयू ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय रहे मुख्य अतिथि
- By
- Amal Kumar
- March-12-2022
मणिपुर विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड को मिली बढ़त के बाद जदयू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। इसी के आधार पर अब जेडीयू ने नगर निगम दिल्ली के चुनावों में भी अपने दम पर भाग लेने की तमाम तैयारियां कर ली हैं। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड नरेला विधानसभा अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी तादाद में स्थानीय जनता शामिल हुई।
कार्यक्रम में दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री दयानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री अमल कुमार के साथ साथ अन्य जदयू कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी कार्यक्रम में रही। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस बार जदयू मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास मॉडल को दिल्ली वासियों के सामने रख रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने भी कहा कि अब दिल्ली की जनता जदयू के विकास मॉडल को समझ रही है, जिस तरह मणिपुर की जनता ने हमें समर्थन दिया है, हमें पूरी उम्मीद है कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में जदयू का जनाधार बढ़ेगा।


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
