अमल कुमार - जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिल्ली में सहयोगी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की
- By
- Amal Kumar
- January-29-2021
जनता दल यूनाइटेड के अंतर्गत हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अहम पद संभालने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी संगठन महासचिव रहे श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी सहयोगियों के साथ भेंटवार्ता की। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (युवा जदयू) अमल कुमार के साथ साथ अन्य सहयोगीगण भी मौजूद रहे। श्री सिंह ने पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे सांगठनिक मजबूती, पार्टी के विस्तार, जन संवाद इत्यादि को लेकर सभी पदाधिकारियों से पृथक पृथक चर्चा भी की। इस दौरान अन्य समसामयिक मुद्दों को लेकर भी वार्ता की गई और सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं ने अपने अभिभावक समान श्री सिंह से विविध विषयों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन प्रपात किया।
गौरतलब है कि श्री आरसीपी सिंह को माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के द्वारा हाल ही में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से समाज और राजनीति में अपना योगदान अंकित कर रहे श्री सिंह यूपी कैडर रहे हैं और साफ-सुथरी राजनीति के कार्यवाहक माने जाते हैं। विगत बिहार चुनावों में भी जदयू को मजबूती से जनता के बीच लाने में श्री सिंह की भूमिका अत्याधिक अहम रही है।





क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
