अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों को हार्दिक आभार
- By
- Amal Kumar
- January-05-2022
जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार का जन्मदिवस धूमधाम से जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। सम्मिलित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी लम्बी आयु, समृद्धिशाली जीवन एवं उन्नत भविष्य की मंगलकामना की गयी।
पार्टी कार्यालय में आयोजित इस उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण और सहयोगीगण शामिल रहे, सभी ने केक काटकर जन्मदिन की बधाइयां अमल कुमार को प्रदान की एवं बुके व उपहारों द्वारा उनका सम्मान किया। अमल कुमार ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
"सभी सह कार्यकर्ताओं के सहयोग का मैं सदा आभारी रहूंगा और सीनियर नेतृत्त्व की छाया में रहकर उनके आशीष से पार्टी को आगे ले जाने का प्रयास करता रहूँगा। आप सभी ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाओं से मेरे जन्मदिन को खास बना दिया, आप सभी के इस अपार स्नेह के लिए मैं हृदय से अभिभूत हूं।"
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
