अमल कुमार - एमसीडी चुनाव में अलीपुर वार्ड के प्रत्याशी ईश्वर बेनीवाल के समर्थन में होलंबी कला में हुआ चुनाव प्रचार
- By
- Amal Kumar
- November-22-2022
दिल्ली के अलीपुर वार्ड संख्या 4 में आज होलंबी कला के अंतर्गत जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार सहित अन्य जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जदयू प्रत्याशी ईश्वर बेनीवाल जी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया गया। जहां उन्होंने आमजन के मध्य माननीय नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। जनसंपर्क अभियान के जरिये जनता को जदयू के निशान पर मतदान करने की अपील करते हुए लोगों को संदेश देने के लिए अमल कुमार जी ने कहा,
"दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के बीच जदयू का जनाधार बढ़ा है और माननीय नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों से लोग प्रभावित हैं। इस बार जनता परिवर्तन की मांग कर रही है और जन जन का आशीर्वाद भी जदयू की इस परिवर्तन की इस मुहिम के साथ जुड़ा है।"
इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय निवासियों की भी अहम भूमिका रही। चुनाव प्रचार के अंतर्गत जदयू के प्रत्याशी के प्रति स्थानीय जनता ने बेहद उत्सुकता दिखाई और अपना स्नेह भी जताया। इसी क्रम में जनसंपर्क अभियान के दौरान “नीतीश कुमार जिंदाबाद”, “जनता दल यूनाइटेड पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारे गुंजायमान रहे और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन जन से जदयू के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी ईश्वर बेनीवाल जी के पक्ष में वोट अपील की।
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
