अमल कुमार - दिल्ली एमसीडी चुनाव में जदयू के पक्ष में मतदान हेतु बूढ़पुर में हुआ डोर टू डोर चुनाव प्रचार
- By
- Amal Kumar
- November-21-2022
दिल्ली नगर निगम चुनावों में जदयू की जीत को सुनिश्चित करने के लिए जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार अलीपुर वार्ड संख्या 4 में दिन-रात एक कर जन जन तक पार्टी के सिद्धांतों व नीतियों को पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उनके द्वारा आज अलीपुर के बूढ़पुर क्षेत्र के अंतर्गत जदयू प्रत्याशी श्री ईश्वर बेनीवाल जी के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जदयू के लिए बहुमत से मतदान की अपील की गई।
इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय निवासियों की भी अहम भूमिका रही। चुनाव प्रचार के अंतर्गत जदयू के प्रत्याशी के प्रति स्थानीय जनता ने बेहद उत्सुकता दिखाई और अपना स्नेह भी जताया। इसी क्रम में अमल कुमार जी ने जनसंवाद के दौरान कहा कि इस बार जनता परिवर्तन की मांग कर रही है और जन जन का आशीर्वाद भी परिवर्तन की इस मुहिम के साथ जुड़ा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान “नीतीश कुमार जिंदाबाद”, “जनता दल यूनाइटेड पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारे गुंजायमान रहे और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन जन से जदयू के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी ईश्वर बेनीवाल जी के पक्ष में वोट अपील की।
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
