अमल कुमार - झारखंड के व्यवसायी नेता श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर हुई युवा साथियों से आत्मीय भेंट
- By
- Amal Kumar
- July-25-2022
झारखंड में जनता दल यूनाइटेड को आगे लाने के क्रम में आज राँची, झारखंड के प्रखर नेता एवं व्यवसायी श्री मधुकर सिंह जी से उनके आवास पर युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी, युवा जदयू झारखंड युवा प्राभारी श्री कुणाल अग्रवाल जी और झारखंड साथियों के साथ जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी श्री अमल कुमार जी ने भेंटवार्ता की। युवा साथियों से विभिन्न महत्वपूर्ण समकालीन मुद्दों पर इस दौरान चर्चा की गई।
इस दौरान पार्टी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों पर सभी सहयोगियों द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वार्तालाप के अंतर्गत यह निश्चित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की विकास योजनाओं का खाका आमजन के मध्य किस प्रकार रखा जाए, साथ ही बूथ स्तर पर जदयू को जन जन से जोड़ने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को निर्देशित करने पर भी चर्चा की गई और इसके साथ साथ बिहार के सात निश्चय पार्ट 2 से बिहार के जनजीवन में आए बदलावों को जनता के मध्य मजबूती से रखने पर भी विचार मंथन हुआ।


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
