अमल कुमार - बेगूसराय के जिला अध्यक्ष से की गई शिष्टाचार मुलाकात
- By
- Amal Kumar
- March-07-2021
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार ने बेगूसराय के जिला अध्यक्ष गार्जियन श्री रूदल राय से शिष्टाचार मुलाकात की। फ़्रेंड्स मेडिकल पर की गई इस मुलाकात के दौरान बहुत से अन्य मान्यगण भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार ने श्री रूदल राय को मुलाकात के दौरान अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर जिम्स होटल बेगूसराय के मालिक व सराय रंजन विधानसभा प्रभारी जवाहर लाल भारद्वाज, मुकेश जैन एवं अन्य सहयोगीगण भी उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान सांगठनिक गतिविधियों के साथ साथ बेगूसराय एयरपोर्ट को जल्दी चालू किए जाने के विषय में भी चर्चा हुई।
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
