अमल कुमार - जदयू के रंग में रंगा बदरपुर, होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़
- By
- Amal Kumar
- March-14-2022
दिल्ली की बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में जन हुजूम उमड़ा और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर "आइए बनाएं बेहतर दिल्ली" की मुहिम का संकल्प भी जदयू समर्थकों ने लिया और जनता के साथ मिलकर चलने का आह्वान किया। बताते चलें कि मणिपुर विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है और जदयू के छह विधायकों के सिर जीत का सेहरा बंधा है, जिससे कार्यकर्ताओं में बेहद जोश व उत्साह है।
कार्यक्रम में दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री दयानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री अमल कुमार के साथ साथ अन्य जदयू कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी कार्यक्रम में रही। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस बार जदयू मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास मॉडल को दिल्ली वासियों के सामने रख रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अमल कुमार जी ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश देते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में इस बार हमें जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है, लोग उत्सुकता से जदयू के विकास मॉडल और हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सुशासन को समझ रहे हैं, हम कह सकते हैं कि जदयू के लिए दिल्ली अब दूर नहीं है।



क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
