अमल कुमार - हर्षोल्लास के साथ मना युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार का जन्मदिन
- By
- Amal Kumar
- January-03-2020
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार का जन्मदिवस धूमधाम से जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया. सम्मिलित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी लम्बी आयु, समृद्धिशाली जीवन एवं उन्नत भविष्य की मंगलकामना की गयी.
पार्टी कार्यालय में आयोजित इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा जदयू संजय कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय कोऑर्डिनेटर जनाब निसार जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मिथिलेश प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव आशीष रंजन, युवा जदयू महासचिव सह नॉर्थईस्ट प्रभारी श्री सुनील कश्यप जी, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी छतीसगढ़ श्री अजय कुमार जी, युवा जदयू IT सेल प्रभारी श्री रमाकांत जी, उपाध्यक्ष अजय कुमार जी, दिवाकर जी, नागेन्द्र जी, महासचिव कार्यालय प्रभारी युवा जदयू दिल्ली श्री सरोज पण्डित जी, श्री एल के झा जी, श्री रंजन जी, त्रिलोकपुरी विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जी, नरेंद्र यादव जी सहित बड़ी संख्या में युवा पदाधिकारीगण शामिल रहे, सभी ने केक काटकर जन्मदिन की बधाइयां अमल कुमार को प्रदान की एवं शॉल, बुके एवं उपहारों द्वारा उनका सम्मान किया.
अमल कुमार ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
“सभी सह कार्यकर्ताओं के सहयोग का मैं सदा आभारी रहूंगा और सीनियर नेतृत्त्व की छाया में रहकर उनके आशीष से पार्टी को आगे ले जाने का प्रयास करता रहूँगा. आप सभी ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाओं से मेरे जन्मदिन को खास बना दिया, आप सभी के इस अपार स्नेह के लिए मैं हृदय से अभिभूत हूं.”
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
