अमल कुमार - कोंडली विधानसभा के अंतर्गत पौधा लगाओ हरियाली लाओ कार्यक्रम का आयोजन
- By
- Amal Kumar
- December-26-2019
"जल जीवन हरियाली" को महत्त्व देते हुए युवा जदयू के तत्वावधान में दिल्ली की कोंडली विधानसभा में "पौधा लगाओ हरियाली लाओ" कार्यक्रम चलाया गया. गौरतलब है कि वृक्षों का महत्त्व पर्यावरण को स्थिरता देने में सर्वाधिक है और इसी कड़ी में युवा जनता दल यूनाइटेड पौधारोपण का कार्यक्रम विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संचालित कर रही है.
मौके पर पौधारोपण करते हुए जदयू कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में चर्चा की और कहा आजकल लोग अपने स्वार्थ और लालच के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करके पर्यावरण के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं. पेड़ काटने की वजह से न सिर्फ ग्लोबल वार्मिंग की समस्या अब विकराल रुप धारण करती जा रही है बल्कि समस्त मानव जाति का अस्तित्व भी खतरे में है. अगर पेड़ों को नहीं बचाया गया तो हर तरफ हाहाकार मच जाएगा और मनुष्य और जीव-जंतु सभी का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाना चाहिए.
इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड से प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मिथलेश प्रसाद, राष्ट्रीय सह सचिव श्री आशीष रंजन, युवा प्रदेश सचिव श्री एल के झा, कोंडली विधानसभा अध्यक्ष युवा श्री रणधीर सिंह, अमित एवं अन्य जदयू के सहयोगी उपस्थित रहे.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
