अमल कुमार - बुराड़ी विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन
- By
- Amal Kumar
- February-02-2020
दिल्ली विधानसभा चुनावों को गति देते हुए जदयू अधिकारियों ने दिल्ली बुराड़ी विधानसभा में विशाल जनसभा आयोजित की. जनता दल यूनाइटेड ने जनसभा रैली के माध्यम से जनता के समक्ष श्री अमित शाह (गृह मंत्री, भारत सरकार) व श्री नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार) की नीतियों व योजनाओं को रखा. इसके अतिरिक्त जदयू अधिकारियों ने एनडीए प्रत्याशी श्री शैलेन्द्र कुमार को भारी मतों से विजय बनाने की अपील भी की. पार्टी द्वारा श्री शैलेन्द्र कुमार के समर्थन में विशाल जनसभा के माध्यम से जनता तक पार्टी के आदर्शों का प्रचार-प्रसार किया.
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू पार्टी की ओर से जनता तक अपनी नीतियां पहुँचाने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं और जदयू के सभी अधिकारी बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार को सफलता दिलाने के लिए जी-जान से कार्य कर रहे हैं.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
