अमल कुमार - बिहार सरकार द्वारा दी गयी खाद्य सामग्री को जरुरतमंदों तक पहुँचाने के क्रम में जुटें जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
- By
- Amal Kumar
- April-12-2020
महामारी कोरोना का कहर पुरे भारत में देखने को मिल रहा है, इससे जहां एक ओर वायरस के प्रकोप को लेकर लोगों में घबराहट है तो वहीं दूसरी ओर लॉक डाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है. विशेषकर राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे बिहार के मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा है. जिसके लिए बिहार सरकार ने पहल करते हुए जरुरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुँचाने का निर्णय लिया है.
इसी कड़ी में युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देशों पर चलते हुए राजधानी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर अन्य जदयू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोजन में राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं. अमल कुमार ने बताया कि,
"बिहार सरकार द्वारा नई दिल्ली की दस जगहों पर लंगर और किचन की व्यवस्था की गयी है, जहां से हर रोज लगभग दस से पंद्रह हजार गरीब परिवारों को भोजन मुहैया करवाया जायेगा."
इसके साथ ही राहत कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए अमल कुमार ने कहा,
"माननीय नीतीश कुमार के दिशा-निर्देशन और युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार के आह्वान पर दिल्ली युवा जदयू की सभी टीम अपने अपने विधानसभा इलाकों में सक्रियता से कार्य कर रही हैं ताकि माननीय नीतीश कुमार की कल्याणकारी मुहिम को जन जन तक पहुंचाया जा सके. इसी कड़ी में उन सभी क्षेत्रों को चिन्हित किया जायेगा जिससे बिहार के फंसे लोहों तक सहायता पहुंचाई जा सके."
लॉक डाउन के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए युवा जदयू पदाधिकारीगण खाद्य सामग्री वितरण कर रहे हैं और साथ ही लोगों से यही अपील की जा रही है कि अपने अपने घरों में ही रहें व वायरस को हराने के लिए पूरी एहतियात बरते.
बता दें कि किसी भी प्रकार की आपदा के समय बिहार सरकार सक्रियता के साथ दूसरे प्रदेशों में फंसे बिहारवासियों की सुरक्षा के लिए आगे बढ़कर कार्य करती है, जिसके चलते नीतीश कुमार जी को विकास पुरुष के तौर पर जाना जाता है.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
