अमल कुमार - धूमधाम से मनाया गया जदयू राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय आरसीपी सिंह का जन्मदिवस
- By
- Amal Kumar
- December-30-2019
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन), राज्ससभा सासंद एवं संसदीय दल के नेता और जनता दल यूनाइटेड को अपने मार्ग दर्शन से नयी दिशा देने वाले माननीय श्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से जदयू के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में मनाया गया. केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए जदयू के युवा अधिकारियों ने श्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की.
इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जनाब अफाक अहमद खान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, जदयू प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश अमल कुमार, राष्ट्रीय सह सचिव आशीष रंजन, युवा प्रदेश सचिव एल के झा, विधि सेल अध्यक्ष बीके शाही, महिला सेल अध्यक्ष मालती राय, युवा जदयू राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार, दिवाकर जी, युवा जदयू उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी श्री अजय, रंजन जी, रणधीर जी सहित अन्य सहयोगीगण शामिल हुये और अभिभावक स्वरुप माने जाने वाले श्री आरसीपी सिंह के जन्मदिन पर खुशियां बांटी.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
