अमल कुमार - बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
- By
- Amal Kumar
- January-30-2020
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजधानी दिल्ली में भी विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम रखा गया था और अलग अलग क्षेत्रों में पंडाल की व्यवस्था की गयी, जिसमें युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संजय कुमार की उपस्थिति दर्ज की गयी. उनके साथ साथ युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार ने भी इन पंडालों में पहुंचकर मां शारदा का आशीष ग्रहण किया.
राजधानी दिल्ली के करोलबाग और आजादपुर मंडी इलाके में पंडाल की व्यवस्था कर मां शारदा की मूर्ति स्थापित की गयी थी, जिसका पूजन अनुष्ठान करने के लिए जदयू अधिकारियों की मौजूदगी देखी गयी. आजादपुर में पंडित समाज समिति ने 39वां विशाल मां सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया तो वहीँ करोलबाग में 14वां विशाल मां सरस्वती पूजन आयोजित किया गया.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
